फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर में आरएसएस ने की शस्त्र पूजा और पथ संचलन

विज्ञापन
हमीरपुर में विजयदशमी के मौके पर पथ संचलन करते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़/डिडवीं टिक्कर/बिझड़ी/हमीरपुर। विजयदशमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया। इस मौके पर जिला मुख्यालय सहित, गलोड़, बिझड़ी, सुजानपुर आदि कस्बों में पथ संचलन किया गया। गलोड़ में पथ संचलन का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास के खेल मैदान से लेकर गलोड़ बाजार और लहड़ा से होते हुए बुद्धवीं चौक तक किया। इस दौरान खंड संघ चालक सुनील दत्त, खंड कार्यवाह मनीष, शारीरिक प्रमुख अजय, विजय, पुरुषोत्तम, सुरेश, बलदेव, रामेश्वर, प्रवीण, अनिल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खंड संघ चालक सुनील दत्त ने स्वयंसेवकों से अपने समाज को जागरूक कर संगठित करने का आह्वान किया, ताकि विरोधियों की ओर से किए जा रहे हमलों का प्रतिकार किया जा सके। संघ जाति, क्षेत्र, भाषा, लिंग आधारित भेदभाव का हमेशा विरोध करता है। संघ की दृष्टि में सभी हिंदू समान हैं। कोई छोटा नहीं है और न ही कोई बड़ा। उधर, ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड भोटा इकाई ने पथ संचलन किया। पथ संचालन बिझड़ी बाजार से होता हुआ पावर ग्रिड चौक तक गया और वापस आकर बाजार पर पुरानी सड़क से होता हुआ टिक्कर पहुंचा।
सुजानपुर में भी विजयदशमी के मौके पर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर सह प्रभारी कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन तथा पथ संचलन कर यह दिवस मनाया। कुलदीप शर्मा ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा में जीवन यापन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश तथा समाज के प्रति संघ की जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें