भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रिकॉर्ड 11 सड़कों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रिकॉर्ड सड़कों में बजड़ौह स्कूल से बड़ोह वाया गहरा (पुल सहित), मुख्य सड़क से लझयाणी वगवाड गांव के लिए सड़क, भुक्कड़ चौक से डयुंगली गांव, कैहरवीं से सेयू, कोटलू से कसयाणा,मनोह से नैली जमली, अवाहदेवी बाईपास से बगवाड़ा, बगवाडा से डवोह बस्ती, मुख्य सड़क से धमरोल मंदिर बाया अंबेडकर भवन, जाहू हौड से डोहग भरो सड़क एवं लदरौर बाजार में यू सेप नालियों के कार्य प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त चंदरुही से जाहू वाया बडैहर पक्का भरो सड़क, बस्सी से घूमारू वाया खतरवाड़ बडियाणा सड़क और बड़ोह से गौटा वाया रमेड़ा सड़कों को विधायक प्राथमिकता योजना में और मुंडखर स्कूल से जाहू व मनोह दातीं पुल को एससी-डीपी में स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही बस्सी तताहर वाया भरेड़ी और बड़ार से झनीकर सड़कों को भी नाबार्ड से स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र में सड़क सुविधा को और ज्यादा बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं, उपमंडल भोरंज क्षेत्र की दो मुख्य सड़कों पट्टा से अवाहदेवी तथा कैहरवीं से सुलगवान का प्राक्कलन नाबार्ड को भेजा गया है शीघ्र ही इसकी अनुमति लेकर इनके उन्नायन का कार्य भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।