फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वर्ल्डकप फाइनल की खुमारी, लोग बोले- 2003 की हार का बदला लेने की है बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल को लेकर हमीरपुर वासियों में काफी उत्साह देखने में मिल रहा है। रविवार के दिन बाजारों के बंद रहने के बावजूद चहल-कदमी कुछ कम रहने की संभावना हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमी घर में मैच का आनंद लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिले के क्रिकेट प्रेमी भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में वर्ष 2003 में आस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला क्रिकेट प्रेमी लेते हुए देखना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार 10 मैच जीते हैं अब लोगों को भारतीय टीम के 11वां मैच और खिताब जीतते हुए अजेय रहने की उम्मीद है। संवाददाता ने कुछ क्रिकेट प्रेमियों से बात की और इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर उत्साह को बताया और फाइनल मुकाबले के बाद खूब पटाखे फोड़ने की भी बात कही।
विज्ञापन




हमीरपुर से क्रिकेट प्रेमी कनव कुमार ने बताया कि शहर में हर बार भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने से जिला वासियों में काफी उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के सिर जीत का सेहरा बंधते हुए देखना चाह रहे हैं। इस बार बेहतर खेल दिखाया है। उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरी पर चैंपियन बनेगी।



साहिल चंदेल का कहना है कि भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल खेलने पर वे काफी उत्साहित हैं और भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया से पुराना हिसाब किताब पूरा करते हुए देखना चाहते हैं। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को मात देने में पूरी तरह सक्षम है। हम टीम इंडिया के खिताब जीतते ही जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन



शिवम राणा का कहना है कि क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में वह भारतीय टीम को जीतते हुए देखना चाह रहे हैं। इसके लिए रविवार को खेले जाने वाले फाइनल के लिए उन्होंने और उनके दोस्तों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है।

युवा पंकज शर्मा ने कहा कि इस बार टीम इंडिया जरूर फाइनल जीतेगी। टीम इस वर्ल्ड में अजेय रही है और फाइनल जीत कर टीम इस रिकार्ड को भी कायम करेगी। इस बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की भारत के जीतने की संभावना कहीं अधिक है।


अजय वर्मा ने कहा कि भारत के जीत की संभावना 100 फीसदी है। इस बार टीम अजेय रही है और फाइनल भी टीम इंडिया के नाम होगा। इस बार 2003 में मिली हार का बदला टीम इंडिया जरूर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें