फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रोशनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगों को बताया वोट का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसको संस्थान की उप प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की ओर से रैली निकालकर आम जन को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा की रैली मतदान प्रतिशतता बढ़ाने में सहयोग करेगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों में जागरूकता आएगी और लोग मतदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में पोस्टर पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर पेंटिंग में शगुन प्रथम, काम्या द्वितीय, प्रतिज्ञा तृतीय और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, पलक द्वितीय कृति पटियाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें