फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भौर और तलाई के पास सड़क धंसी, हादसे का बढ़ा खतरा

Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। भोटा से जाहू वाया अग्घार सड़क तलाई गांव के पास बारिश के पानी के तेज बहाव और भूस्खलन से टूट गई है। मिट्टी के धंसने से सड़क अंदर तक खोखली हो गई है। इससे इस स्थान पर बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस सड़क पर सैंकडों वाहन गुजरते हैं। खतरे को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर पत्थर रख दिए हैं, लेकिन फिर भी हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी तरह जाहू से भरेड़ी वाया सुलगवान-धमरोल सड़क पर भौर के पास एक साल पहले नाले के पानी के तेज बहाव से कल्वर्ट के टूटने से सड़क धंसी हुई है, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, यहां पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी एक साल से कभी पत्थर तो कभी मिट्टी से भरी सीमेंट की बोरियां रखकर खतरे से वाहन चालकों को सचेत कर रहे हैं। इस बार भी भारी बारिश से यह स्थान और धंस गया है। इससे सड़क पर वाहनों के पलटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप व धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग आज दिन तक इस स्थल को ठीक नहीं कर पाया है। इससे इस स्थान पर भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें