हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में रेड रिबन क्लबों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला वीरवार को संपन्न हुई।
इस दौरान डॉ. प्रवीण ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की जांच व परामर्श के लिए विभाग ने हेल्पलाइन टेली मानस (14416) 24x7 एक टोल फ्री सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन सेवा में मनासिक समस्याओं से ग्रस्त युवा परामर्श ले सकते हैं।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में 35 संस्थानों को बुलाया गया। इसमें काॅलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, होटल मैनेजमेंट संस्थानों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनील वर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लबों की उपयोगिता की जानकारी दी। संवाद