फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी-दियोटसिद्ध में खोदी जा रही सड़क, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा से दियोटसिद्ध सड़क पर वाहन चलाना खतरे से कम नहीं है। दो दिन से बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क किनारे केबल डालने के लिए खुदाई चल रही है। इस कार्य को करने में ठेकेदार की लेबर लगी हुई है और सड़क किनारे लगभग 3 से 4 फीट गहरी खुदाई की जा रही है। साथ ही मिट्टी को सड़क पर फेंका गया है। इसके चलते सड़क पर दुर्घटना की संभावना है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार बरसात के मौसम में सड़क के किनारे खुदाई करना मना है। लेकिन यहां यह कार्य बिना किसी की रोकटोक के चल रहा है। क्षेत्रवासियों संजय कुमार, मनोहर लाल, सतीश महाजन, पुरषोत्तम चंद, नानक चंद, अमर सिंह, करतार सिंह, कुलदीप चंद ने केबल डालने के लिए हो रही खुदाई के कार्य को शीघ्र बंद करने की मांग की है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर विनोद कुमार ने कहा कि विभाग से संबंधित ठेकेदार ने कोई अनुमति नहीं ली है। अगर ठेकेदार खुदाई का कार्य बंद नहीं करता है तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें