फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-70 पर टकराई कार और क्रेन, तीन घंटे बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
एनएच-70 पर संगरोह के पास कार से टक्कर के बाद सड़क से लुढ़की क्रेन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। एनएच-70 पर अवाहदेवी से एक किलोमीटर दूर संगरोह के पास शुक्रवार शाम करीब तीन बजे एक क्रेन और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार सड़क किनारे लटक गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अवाहदेवी की तरफ से कार हमीरपुर की ओर जा रही थी और हमीरपुर से अवाहदेवी की ओर क्रेन आ रही थी। कार में सिर्फ कार चालक ही था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क की खस्ताहालत है। इस स्थान पर कार चढ़ाई चढ़ रही थी ओर क्रेन उतर रही थी। लोक निर्माण विभाग ने यहां गड्ढों को भरने के लिए बजरी युक्त मिट्टी डाली है। क्रेन उतराई पर थी तो ब्रेक नहीं लग पाई। हादसे के कारण यह सड़क तीन घंटे तक बंद रही। इस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस चौकी अवाहदेवी के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है। वाहन हटवाकर मार्ग को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें