नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एक छात्रा ने अपने पिता पर मारपीट और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं। छात्रा ने बताया कि वीरवार रात करीब आठ बजे उसके पिता ने शराब के नशे में मारपीट की। मारपीट का विरोध किया तो पिता ने जान से मारने की धमकी दी।
उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन के साथ भी पिता ने इस तरह का व्यवहार कई बार किया जिससे वह घर छोड़कर चली गई। छात्रा के समर्थन में कॉलेज के कई छात्र व छात्राएं खड़े हो गए हैं। छात्रा ने न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद अब अदालत के समक्ष उसके बयान कलमबद्ध करवाए जाएंगे।