फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अध्यापकों को शिक्षा का अधिकार और जीवन कौशल के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुरू हुई पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को हमीरपुर में संपन्न हो गई। गलोड़ के खंड स्त्रोत समन्वयक सुरजीत शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला में जिला के चार शिक्षा खंडों हमीरपुर, गलोड़, नादौन और सुजानपुर के 144 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस कार्यशाला में शिक्षकों ने सामान्य मुद्दों जैसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, जीवन कौशल, चिंतनशील शिक्षण, डिजिटल क्षमता, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016,राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धी सर्वेक्षण-2021, ब्लूम टेक्सोनोमी, समग्र शिक्षा पहल, सीखने के प्रतिफल आदि महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा की और विस्तारपूर्वक इन विषयों के बारे में जाना।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने जाना कि वह अपने शिक्षण का अवलोकन कैसे करें और कक्षा कक्ष में पठन पाठन की प्रक्रिया को कैसे आकर्षक बनाएं ताकि बच्चों का उपलब्धी स्तर बेहतर हो। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत योजनाओं के बारे में भी शिक्षकों ने जानकारी हासिल की। ब्लूम टेक्सोनोमी के माध्यम से शिक्षकों ने जाना कि विद्यार्थियों के व्यवहार में कक्षा कक्ष के अनुरूप परिवर्तन कैसे लाया जाए। इस कार्यशाला में मंजरी महाजन, सुनील, गौरव, अनिल, अरुण, पूर्णिमा, शिवानी, राकेश और अनिल धीमान ने बतौर संसाधन व्यक्ति शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के समापन अवसर पर गलोड़ के खंड परियोजना अधिकारी सुरिंद्र पाल शर्मा ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह समग्र शिक्षा के अंतर्गत आने वाली योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें ताकि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या को बढ़ाया जा सके। साथ ही बच्चों का उपलब्धी स्तर बढ़ाने का भी उन्होंने आह्वान किया। अंत में शिक्षकों ने पांच दिनों तक चली इस कार्यशाला पर अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं सांझा की। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए ताकि शिक्षकों को खुद को अपडेट करने का मौका मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें