फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जुलाई में तैयार होगा सुजानपुर अस्पताल का आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा, जुलाई तक होगा पूरा
विज्ञापन

भवनों के निर्माण कार्य पर 95 लाख और 1.10 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
वर्तमान में अस्पताल में आवासीय भवन न होने से चिकित्सकों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा। भवन निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। अब महज सौंदर्यीकरण का ही कार्य बचा है। शीघ्र ही अस्पताल में कार्यरत कार्यकर्ताओं को आवासीय भवनों की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। पांच विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र पर स्थित सुजानपुर अस्पताल में प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी है। अस्पताल में पांच विधानसभा क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य जांच कराने और उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल में मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों के रहने की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में चिकित्सकों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में पुराने आवासीय भवन को गिराकर नए भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि चिकित्सकों को रहने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। आठ वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ओर से आवासीय भवन का शिलान्यास किया था। इसमें अलग-अलग टाइप टू और टाइप फोर भवन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। दोनों भवनों के निर्माण कार्य पर 95 लाख और 1.10 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इस भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद स्टाफ को शहर में इधर-उधर आवास लेने को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा। आवासों का निर्माण अस्पताल परिसर में ही करवाया जा रहा है ताकि चिकित्सकों को रहने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के कनिष्ठ अभियंता प्रशांत ठाकुर ने कहा कि भवन निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। करीब दो माह के भीतर भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि चिकित्सकों को शीघ्र आवासों की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें