फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेईई मेन की दूसरे चरण की काउंसलिंग के दूसरे दिन बीटेक की 46 सीटें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीईटी के आधार पर दूसरे चरण की काउंसलिंग आज और कल होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर में शुक्रवार को जेईई मेन की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की दूसरे चरण की काउंसलिंग हुई। दूसरे दिन जेईई मेन के आधार पर ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें 46 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें पांच अगस्त तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि तीन और चार अगस्त को एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) पर दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। तीन अगस्त को सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल, ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित और टीएफडब्ल्यू कोटे से अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग होगी, जबकि चार अगस्त को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें