फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-केवाईसी के लिए नियमित कर्मियों का किनारा, आउटसोर्स पर बोझ डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी और सुजानपुर बिजली उपमंडल के तहत सामने आया मामला
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मियों की मांग : ई-केवाईसी के लिए दिया अलग से खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। पहले से ही कम वेतन पर काम करने वाले बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मियों पर अब बोर्ड के ही नियमित कर्मी दबाव बना रहे हैं। टौणी देवी और सुजानपुर बिजली उपमंडल के नियमित कर्मियों की ओर से आउटसोर्स कर्मियों को बिलिंग व ई-केवाईसी कार्य करने के लिए कहा जा रहा है।
प्रदेश में बिजली के मीटर की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जाएगी। इसी संदर्भ में बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर ई-केवाईसी कर रहे हैं लेकिन सुजानपुर और टौणी देवी बिजली उपमंडल के तहत कुछ अधिकारी यह कार्य करने का दबाव 0आउटसोर्स कर्मियों पर बना रहे हैं। बिजली बोर्ड के नियमित कर्मी बिलिंग व ई-केवाईसी करने से मना कर रहे हैं। इन कर्मियों का कहना है कि यह काम केवल आउटसोर्स कर्मचारियों का है। हालांकि, आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि वह बिलिंग करने से मना नहीं कर रहे हैं लेकिन बोर्ड केवल बिलिंग करने के ही पैसे दे रहा है। ई-केवाईसी करने के लिए उन्हें पुन: फील्ड में जाना पड़ेगा। अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे, यह पैसा बिजली बोर्ड से नहीं मिलेगा। आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार और बिजली बोर्ड से मांग की है कि ई-केवाईसी करने के लिए अलग से खर्च दिया जाए। बिजली मजदूर एकता यूनियन हमीरपुर के राज्य महासचिव सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार, राजीव कुमार, संजीव, राजेश आदि ने कहा कि अगर आउटसोर्स कर्मी ई-केवाईसी करने जाते हैं तो अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह पैसे हमें बोर्ड से नहीं मिलेंगे। जो काम आउटसोर्स कर्मियों को आवंटित हुआ है, वही कार्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

बिजली बोर्ड में सबको मिलकर काम करना चाहिए

बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि सरकार से ई-केवाईसी के आदेश प्राप्त हुए हैं। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी पर दबाव बनाता है तो यह गलत बात है। बिजली बोर्ड में सबको मिलकर काम करना चाहिए। अधिशाषी अभियंता हमीरपुर से बात की जाएगी। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें