फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर वासियों की रेड जोन से आने वाले लोगों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीपुर। बाहरी राज्यों खासकर रेड जोन से हमीरपुर पहुंचे लोगों ने हमीरपुर की स्थानीय जनता और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के चार मामले हैं। हैरानी की बात है यह चारों कोरोना संक्रमित हाल ही में रेड जोन से हमीरपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जिले में पहला मामला उपमंडल बड़सर के बिझड़ी ब्लॉक में 8 मई को सामने आया। यह व्यक्ति पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली से आया है। दूसरा मामला 9 मई को उपमंडल नादौन की गलोड तहसील का है। यह व्यक्ति भी दिल्ली की आजादपुर मंडी से हमीरपुर आया। तीसरा और चौथा मामला उपमंडल सुजानपुर के हैं। यह दोनों भी 30 अप्रैल को दिल्ली से लौटे थे।
इस समय जिले में बाहरी राज्यों से 15 हजार लोग आए हैं। इसमें से 10 हजार लोग रेड जोन से हैं। इतनी बड़ी संख्या में हमीरपुर पहुंचे लोग स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। इसने जनता की धुकधुकी भी बढ़ा दी है। जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में लॉकडाउन के 50 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। जिला में अकेला उपमंडल भोरंज है, जो अभी तक पूरी तरह सुरक्षित माना जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि बाहरी राज्यों से हमीरपुर में 15 हजार लोग आए हैं, जिसमें से 10 हजार लोग रेड जोन के हैं। सभी लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें