फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी विधायकों ने पार्टी के साथ जनता से भी किया धोखा : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर ब्लाॅक कांग्रेस की अहम बैठक मंगलवार को बिझड़ी में आयोजित हुई। इसमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। बैठक में बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। बैठक में सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें। उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर बैठक में मंथन हुआ।
विज्ञापन


संभावित प्रत्याशियों की जिमेमवारी जिला कांग्रेस की ओर से कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपी गई है। राजेश धर्माणी ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ेगी और चुनाव मुख्यमंत्री के नाम पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस से बागी हुए छह विधायकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्होंने पार्टी के साथ जनता को भी धोखा दिया है। इसका जवाब जनता ही चुनाव में हराकर देगी। इन सभी ने अपना ईमान बेचा है। इन नेताओं को चुनाव में जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जो की हिमाचल का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करते हैं लेकिन पिछले वर्ष आपदा में में हिमाचल को केंद्र से कोई मदद नहीं दिला पाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें