फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात के बाद शुरू होगी 210 किलोमीटर सड़कों की री-टारिंग

Thu, 16 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 210 किलोमीटर सड़कों की री-टारिंग का कार्य अब बरसात के बाद शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने 15 सितंबर से 15 दिसंबर तक री-टारिंग का कार्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन

इससे जर्जर सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बिटुमिन (डामर) महंगा होने से री-टारिंग का कार्य लंबे समय तक प्रभावित रहा है।
विभाग ने इस वर्ष 210 किलोमीटर सड़कों की री-टारिंग का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल तीन किलोमीटर सड़क पर ही डामर बिछाया जा सका है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बिटुमिन की कीमत करीब 45 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन थी, जो बढ़कर लगभग 90 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वहीं, पहले जहां इसकी आपूर्ति समय पर हो जाती थी, अब सप्लाई आने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बरसात समाप्त होने और मौसम अनुकूल होने के बाद 15 सितंबर से री-टारिंग कार्य तेज गति से शुरू किया जाएगा।
यदि बिटुमिन की कीमतों में और राहत मिलती है और आपूर्ति सामान्य रहती है, तो 15 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बरसात के बाद सड़कों की स्थिति और खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोट
सड़कों पर री-टारिंग का कार्य लंबित है। सिंतबर में री-टारिंग करने की योजना प्रस्तावित है। -विजय चौधरी, एसई, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें