फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिव्यांगजनों के लिए मिनी सचिवालय में बनेगा रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरियाद लेकर सीधा रैंप से अधिकारियों तक पहुंच सकेंगे दिव्यांग
विज्ञापन

वर्तमान में रैंप न होने से दिव्यांगों को होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय में अब दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मिनी सचिवालय में चल रहे एसपी ऑफिस तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों को रैंप की सुविधा प्रदान की जाएगी। दिव्यांगजन मिनी सचिवालय के हर कार्यालय तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

मिनी सचिवालय में डीसी, एसडीएम, राजस्व और निर्वाचन विभाग के कार्यालय भी हैं। ऐसे में इन कार्यालय में पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार करने के बाद बजट का प्रावधान कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया है। दिव्यांगजनों को अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। जिलाभर से लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मिनी सचिवालय में पहुंचते हैं। हर दिन इन लोगों में कोई न कोई दिव्यांगजन और उनके परिजन शामिल होते हैं। ऐसे में रैंप की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय भवन के साथ लगती पार्किंग से ही रैंप की सीधी व्यवस्था एसपी ऑफिस तक करने की योजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक ऑफिस तक दिव्यांग रैंप के माध्यम से आसानी से अपनी फरियाद लेकर पहुंच सकते हैं। वर्तमान में दिव्यांगजनों को एसपी ऑफिस में अधिकारियों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने परिजनों का सहारा लेते हुए किसी तरह अधिकारियों तक पहुंचना पड़ता है। डीसी ऑफिस के भीतर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रैंप की सुविधा न होने की वजह से इन्हें परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन




कोट

डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि मिनी सचिवालय में रैंप की सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्य के लिए चार से पांच लाख के बीच बजट खर्च किया जाएगा। यह बजट लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा ताकि रैंप का निर्माण कर दिव्यांगजनों को जल्द सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें