फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल के साथ बनेगी वर्षाशालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये का बजट किया जा रहा खर्च
विज्ञापन

वर्षाशालिका के साथ सार्वजनिक शौचालय का भी होगा निर्माण
गर्मी, बारिश के दौरान लोगों, सफाई कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय के साथ स्थित टाउन हॉल परिसर में लोगों को बैठने की उचित सुविधा मिलेगी। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से पांच लाख रुपये की लागत से परिसर में वर्षाशालिका और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, ताकि बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को बैठने और शौचालय की उचित सुविधा मिलेगी। नगर परिषद हमीरपुर ने निर्माण कार्य का टेंडर आवंटित कर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में लोअर बाजार हमीरपुर में किसी भी स्थान पर वर्षाशालिका की सुविधा नहीं हैं। इसके चलते बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को बैठाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वर्षाशालिका में लोगों को बैठने के लिए बेंच, पंखे की भी व्यवस्था होगी। इससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि टाउन हॉल परिसर में वर्षाशालिका का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें