फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाजार में दिनदहाड़े ब्लेड से बैग काट कर पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन बाजार में पेश आई वारदात, पुलिस में शिकायत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत फिल्मी अंदाज में शातिर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। त्योहारी सीजन के चलते नादौन बाजार में काफी भीड़ है। इसका फायदा उठाते हुए मंगलवार दोपहर बाद महिला चोरों ने एक महिला के हैंडबैग को ब्लेड से एक तरफ कट लगा कर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित वृद्ध महिला सावित्री देवी पत्नी पुरुषोत्तम दास निवासी गांव गरयाली ने बताया कि जब वह बाजार में खरीदारी कर रही थी तो एक अज्ञात महिला ने उसके गले की चेन चुराने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने चेन निकाल कर हैंडबैग में रखे अपने छोटे पर्स में रख ली। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि हैंड बैग के एक किनारे पर लंबा कट लगाकर पर्स चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में 1500 रुपये नकद, एक सोने की चेन तथा एक चांदी का गहना था। हालांकि, इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें