फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोहारी बाजार में त्योहारी सीजन में सूखे नल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की आपूर्ति के लिए दुकानदार निजी टैंकर मंगवाने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सोहारी कस्बे में त्योहारी सीजन में भी नल सूखे हुए हैं। बाजार में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे छोटा-मोटा कारोबार करने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जलापूर्ति न होने से लोगों को पेयजल के लिए कोहड़रा पंचायत में बने कुएं से ट्राले में भरकर पेयजल आपूर्ति करना पड़ रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों अशोक कुमार, मदन लाल, मोहिंदर शर्मा गर्ग, मोहित कुमार, राजकुमार, पवन कुमार अश्विनी कुमार ने कहा कि सोहारी बाजार की पेयजल समस्या के बारे में कई बार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मौखिक तथा टेलीफोन के माध्यम से अवगत करवाया गया है परंतु पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल शक्ति विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता अनिल धीमान ने कहा कि सोहारी कस्बे में पेयजल समस्या का हल करने के लिए विभाग की ओर से पुराने पाइप को बदलने के लिए टेंडर लगा दिया है। जल्द सोहारी में पेयजल समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें