धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में कठपुतली शो के माध्यम से जंगलों में आग की रोकथाम पर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वनाग्नि न्यूनीकरण एवं रोकथाम विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कठपुतली (पपेट) शो का आयोजन किया गया। इस विशेष शो के माध्यम से छात्रों एवं समुदाय के लोगों को जंगलों में लगने वाली आग के कारणों, निवारक उपायों तथा पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना जागृत होती है और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित होते हैं। संवाद