फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रक्तवीरों की सेवा से बच रहीं अनमोल जिंदगियां

Sun, 14 Jun 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुखदेव सिंह, तकनीशियन एनआईटी हमीरपुर।
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले में ऐसे कई रक्तदाता हैं, जो लंबे समय से नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इन रक्तवीरों ने रक्तदान को महादान बताते हुए निस्वार्थ सेवा और मानवता का परिचय दिया है।
विज्ञापन

नियमित रक्तदान के माध्यम से ये लोग जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदाता साबित हो रहे हैं। इनके प्रयासों से गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो रहा है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा रही हैं।
जिले में ऐसे भी रक्तवीर हैं जिन्होंने 50 से अधिक बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे सीधे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इन प्रयासों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


-
कॉलेज में अध्ययन के दौरान पहली बार रक्तदान किया था। 50 वर्ष का हो गया हूं। अब तक 69 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। अब तक अनेक युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। -अश्वनी गांधी, निवासी भुआना
बचपन में अक्सर सुनता था कि मरीजों को समय पर खून नहीं मिल पाता। इससे बहुत पीड़ा होती थी। इस अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया। अब तक 50 बार रक्तदान किया है। अभी 51 साल का हूं। जब-जब मौका मिलता है, रक्तदान करता हूं। आज पूरा परिवार रक्तदान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। -सुनील कुमार, निवासी कोट
रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। अब तक 18 बार रक्तदान किया है। रक्तदान शिविरों में भाग लेने के साथ-साथ युवाओं को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करता हूं। -तोशु ठाकुर, निवासी अवाहदेवी
रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन का सबसे अनमोल उपहार देने का माध्यम है। अब तक 46 बार रक्तदान किया है। रक्तदान करके अच्छा लगता है। अन्य लोगों को भी रक्तदान कर जिंदगी बचानी चाहिए। -सुखदेव सिंह, तकनीशियन एनआईटी हमीरपुर

सुखदेव सिंह, तकनीशियन एनआईटी हमीरपुर।

सुखदेव सिंह, तकनीशियन एनआईटी हमीरपुर।

सुखदेव सिंह, तकनीशियन एनआईटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें