25 से नई बीमा प्रबंधन प्रणाली के तहत शुरू होगा काम
विज्ञापन
हमीरपुर और बिलासपुर के पॉलिसीधारक होंगे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की सेवाएं 24 नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। भारतीय डाक विभाग पुरानी मैककैमिश प्रणाली को नई बीमा प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) से बदल रहा है। नई प्रणाली 25 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है।
इस बदलाव का उद्देश्य डाक जीवन बीमा सेवाओं को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इस दौरान डाकघरों के काउंटर, ऑनलाइन माध्यम और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के जरिए होने वाले लेन-देन भी बंद रहेंगे। नई प्रणाली शुरू होने के बाद 25 नवंबर से सेवाएं दोबारा सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डाक विभाग ने हमीरपुर मंडल के तहत आने वाले हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के सभी पॉलिसीधारकों से इस अवधि में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए सहयोग करने की अपील की है।
कोट
इस बदलाव का उद्देश्य डाक जीवन बीमा सेवाओं को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है। इस अवधि में पीएलआई और आरपीएलआई से संबंधित सभी तरह के लेन-देन बंद रहेंगे। -कंचन सिंह चौहान, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग, हमीरपुर मंडल