फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुलविंद्र के ठिकानों पर होशियारपुर में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए आरोपी को फिर होशियारपुर ले गई पुलिस, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में ड्रग ओवरडोज से बिलासपुर निवासी एमटेक के छात्र सूजल की मौत के मामले में चिट्टा तस्करी के मुख्य आरोपी कुलविंद्र के होशियारपुर के ठिकानों पर दबिश दी है। इस दबिश के दौरान पुलिस टीम आरोपी कुलविंद्र को साथ ले गई है। वह 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिफ्तारी की भी संभावना है।

पकड़े गए आरोपी पर हिमाचल में तीन थानों में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं। यह आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित है। इसके अलावा आरोपी पर पंजाब में एनडीपीएस के मामले दर्ज होने की आशंका है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। कुलविंद्र के प्रदेशभर में नशा तस्करों से संपर्क थे। कुलविंद्र के लाखों के वित्तीय लेनदेन पाए गए हैं। लाखों के लेनदेन हिमाचल और पंजाब में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों से पाए गए हैं। ऐसे में अब पुलिस हर संपर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष 23 अक्तूबर को ड्रग ओवरडोज से छात्र सूजल की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 नवंबर 2023 को पंजाब के जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य बैंक लेनदेन के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। अब इन आरोपियों के संपर्कों के आधार पर कुलविंद्र को बीते शुक्रवार को होशियारपुर से गिरफ्तार किया था। कुलविंद्र इस मामले का किंगपिन माना जा रहा है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रदेश के तीन थानों में एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। आरोपी को जांच के लिए दोबारा होशियारपुर ले जाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें