फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे शिक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कम संख्या वाले स्कूलों में पांच शिक्षक दे रहे सेवाएं
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने के बाद शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक
शिक्षकों को आनन-फानन में कम संख्या वाले स्कूलों में किया जा रहा शिफ्ट
अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक शिक्षक पर पड़ रहा अतिरिक्त कार्यभार
बवीता चंदेल
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में नियमों को दरकिनार कर प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी शिक्षकों को शिफ्ट किया जा रहा है। मर्ज हुए कम संख्या वाले स्कूलों में से शिक्षकों को हटाकर कम संख्या वाले स्कूलों में नियुक्त किया जा रहा है। इन स्कूलों में पहले से ही दो से अधिक शिक्षक कार्यरत है लेकिन विभाग की ओर से इन स्कूलों में जेबीटी शिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। इससे अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक सिंगल टीचर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नाम पर मर्ज हुए स्कूलों में से शिक्षकों को अन्य स्कूल में नियुक्त किया जा रहा है लेकिन जिन स्कूलों में सिंगल शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं उन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति न होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। अभिभावकों रोशन, सचिन, सौरभ राय,कमलदीप, नितिन, अनीता, शंकुलता, नीना, प्रतिभा आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित नियमों के तहत 60 संख्या वाले स्कूलों में तीन शिक्षक, 91 संख्या वाले स्कूलों में चार और 20 संख्या वाले स्कूलों में दो और इससे अधिक संख्या वाले स्कूलों में पांच शिक्षकों को नियुक्त करने के नियम हैं लेकिन विभाग की ओर से आनन-फानन में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके लेकिन विभाग की ओर से कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इससे उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से एकल शिक्षक वाले स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्यान:
जिले के छह शिक्षा खंडों में नियमों के तहत ही जेबीटी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत जेबीटी शिक्षकों को मर्ज हुए स्कूलों से अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें