फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 425 अभ्यर्थियों ने पार की मैदान की बाधा, 189 हांफे

विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का के मैदान में पुलिस भर्ती के दौरान ऊंची कूद लगाता युवक। संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जनवरी माह में बारिश और कोरोना के कारण स्थगित हुई पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुक्रवार से पुलिस लाइन दोसड़का के मैदान में शुरू हुई। पहले दिन 425 युवाओं ने मैदान की बाधा पार की है, जबकि 189 अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

आरक्षी पद के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 690 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 614 पुरुष अभ्यर्थी ही पहुंचे। इन पंजीकृत पुरुष अभ्यर्थियों में से 425 ने शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है और 189 पुरुष अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए।
वहीं, चार जनवरी को जिन 270 महिला अभ्यर्थियों की केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा लंबित रह गई थी और जिन 1238 महिला अभ्यर्थियों को चार जनवरी को रिपोर्ट करने के लिए बुलाया गया था और वे खराब मौसम के कारण पंजीकृत नहीं हो पाई थीं, उन सभी महिला अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेने के लिए 19 फरवरी को बुलाया गया है। पूर्व में जिन शेष बचे हुए पुरुष अभ्यर्थियों को आठ से 11 जनवरी तक शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। उन्हें अब इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 20 से 23 फरवरी तक बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संशोधित शेड्यूल का एसएमएस भेजा गया है। जिन पुरुष ड्राइवर अभ्यर्थियों का ड्राइविंग कौशल परीक्षण अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें ड्राइविंग कौशल परीक्षण की तिथि निर्धारित होने पर दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को उसका एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त नहीं होता है तो वह एसपी कार्यालय से इस संदर्भ में संपर्क कर सकता है। पहले दिन उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित होने पर परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें