फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दरकोटी में एनएच निर्माण में फिर टूटी पाइपलाइन, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पिछले दिनों किया था प्रदर्शन, अब तुरंत हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। क्षेत्र के दरकोटी में बुधवार रात को एनएच निर्माण के चलते फिर पेयजल पाइपलाइन टूट गई। यहां पर इस पाइपलाइन की मरम्मत वीरवार सुबह 11 बजे कंपनी की ओर से करवाई गई है। पिछले दिनों पाइप टूटने से पेश आ रहे जलसंकट पर लोगों ने चक्का जाम किया था। यहां पर पाइप टूटने का सिलसिला जारी है लेकिन लोगों के प्रदर्शन के बाद विभाग और निर्माण कार्य में जुटी कंपनी तुरंत हरकत में आ गई है।
विज्ञापन

वीरवार 11 बजे पाइपलाइन की मरम्मत तो कर ली गई है लेकिन यहां पर जलापूर्ति प्रभावित हुई है। लोगों को देरी से पानी की सप्लाई मिली है। इसके अलावा पर्याप्त सप्लाई न मिलने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दरकोटी में निर्माणाधीन एनएच तीन मंडी-हमीरपुर पर पाइपलाइन के टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से तुरंत कंपनी और विभाग को इस बारे में सूचित किया। पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के बाद 40 के करीब लोगों पर पुलिस केस दर्ज किया गया था। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पाइपलाइन की मरम्मत वीरवार को 11 बजे तक करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें