फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: परिसर के सौंदर्यीकरण के बाद भीतर से सजेगा टाउन हॉल हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख रुपये का बजट होगा खर्च
विज्ञापन

प्रथम चरण में हॉल के बाहर वर्षाशालिका, पार्किंग और शौचालयों का हुआ है निर्माण
एक सप्ताह के भीतर हॉल के अंदर स्टेज, बैडमिंटन कोर्ट सहित होगा सौंदर्यीकरण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल परिसर के बाहर से सौंदर्यीकरण होने के बाद अब दूसरे चरण में भवन के अंदर का मरम्मत कार्य होगा। इस पर नगर परिषद की ओर से 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके बाद हॉल में विभिन्न सामाजिक समारोह और बैठकें आयोजित करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भवन के मरम्मत कार्य को लेकर नगर परिषद हमीरपुर की ओर से चार माह पूर्व टेंडर आवंटित कर दिया है। अब एक सप्ताह के भीतर भवन का कायाकल्प कार्य शुरू होगा। प्रथम चरण में नगर परिषद की ओर से हॉल भवन के बाहर मुख्य प्रवेशद्वार, वर्षाशालिका, पार्किंग और शौचालयों की मरम्मत के साथ निर्माण कार्य करवाया है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दूसरे चरण में हॉल भवन के अंदर स्टेज, बैडमिंटन कोर्ट, रंग रोगन और पार्किंग स्थल पर टूटी हुई पुरानी टाइलों की मरम्मत करवाई जाएगी ताकि हॉल का पूरा सौंदर्यीकरण करवाया जा सके। वर्तमान समय में हॉल के अंदर छत, बैंडमिंटन कोर्ट खस्ताहाल है और दीवारों पर सीलन आई हुई है। यह हॉल अधिकांश समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए बुक रहता है। लोग हजारों रुपये का शुल्क देकर हॉल को बुक करवाते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से हॉल का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि प्रथम चरण में नगर परिषद की ओर से हॉल के बाहर का सौंदर्यीकरण करवाया गया है। दूसरे चरण में हॉल भवन का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें