फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी-कैहरवीं रूट पर लंबी दूरी की बस न होने से लोग परेशान

Tue, 26 May 2026 10:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। टौणी देवी से कैहरवीं बाया अम्मण बडाहर और महल करहा मार्ग पर लंबी दूरी की बस सेवा न होने से तीन पंचायातों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाणा और अन्य बाहरी क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को पहले करीब 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए बस सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर केवल सीमित लोकल बसें ही संचालित हो रही हैं। लंबी दूरी की बसें न होने से यात्रियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। रात के समय निजी टैक्सी चालक मनमाने दाम वसूलते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशुतोष, कमलजीत, संतोष, विजय और प्रकाश चंद ने मांग की है कि इस रूट पर एचआरटीसी की लंबी दूरी की बस सेवाएं शुरू की जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें