फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच-5 के बार-बार धंसने से लोग, एनएचएआई परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते निगुलसरी में 70 मीटर हिस्सा ढहा, आवाजाही ठप
विज्ञापन

तरांडा के पास भी पांच जगह हो रहा भूस्खलन
हजारों लोग, पर्यटक और सेना के जवान झेल रहे दिक्कत

एनएचएआई नए सिरे से सड़क बनाने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर और सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पांच निगुलसरी के पास सेक्टर 26 में नासुर बनता जा रहा है। बीती रात भारी बारिश के कारण करीब 70 मीटर नेशनल हाईवे धंस गया। इस कारण समूचे जिले का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। जिले के हजारों लोग, पर्यटक और देश सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी में भूस्खलन और भूमि धंसाव का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। जिले में बीती शुक्रवार रात भारी बारिश हुई। इस कारण निगुलसरी में भूस्खलन और चट्टानों के दरकीं। इसके अलावा तरांडा की ओर से करीब छह जगह भूमिगत जल निकल रहा है इसके कारण एनएच पांच धंसना शुरू हो गया है। शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण नेशनल हाईवे पांच का करीब 70 मीटर हिस्सा दरक गया और एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। निगुलसरी में लगातार बाधित हो रहा नेशनल हाईवे एनएचएआई के लिए परेशानियों का सबब बन रहा है। जिले के हजारों लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएच पांच बाधित होने से जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की 73 पंचायतों समेत काजा और स्पीति घाटी के हजारों लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं देश सीमा पर तैनात आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों को भी रसद और खाद्य सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यही नहीं जिले में आने वाले पर्यटकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बार-बार एनएच बाधित होने से पर्यटक भी किन्नौर आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में जिले का पर्यटन कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। निगुलसरी में जहां सड़क धंस रही है, वहां भारतीय राष्ट्रीय नेशनल हाईवे प्राधिकरण नई सड़क बनाने में जुटा है। एनएचएआई तरांडा की ओर से नए सिरे से सड़क निर्माण में जुटा है। रविवार दोपहर बाद तक एनएच पांच के बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एनएचएआई के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि करीब 70 मीटर एनएच धंस गया है। यहां नए सिरे से सड़क बनाने का कार्य प्रगति पर है। रविवार दोपहर बाद तक एनएच बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें