फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा स्कूल में 250 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य, 35 में खून की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में शनिवार को अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन धनेटा ने स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। इसमें कक्षा छठी से जमा दो के सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बच्चों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। साथ ही उनके वजन और लंबाई का माप लिया गया। जिन बच्चों में एनीमिया की समस्या पाई गई उन्हें तत्काल आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने इस प्रकार की स्वास्थ्य जांच को नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर जोर दिया और बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को जंक फूड न लेने, हरी सब्जियां, ताजा खाना और फल लेने की सलाह दी। इस कैंप में 250 के करीब विद्यार्थियों का चेकअप किया गया। 35 बच्चों को एनीमिया पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें