फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, जिले में 42 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में आग के कारण जिला के तापमान में हो रही बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जंगलों में आग के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। इससे लोग बेहाल रहे। जिला में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते दिनों तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी सो निजात दी थी वहीं शुक्रवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

जंगलों में लग रही आग के कारण दिन भर गर्म हवाएं चलीं, जिसके चलते उमस बढ़ती रही। अधिकांश लोग दिन के समय घरों में रहे और गर्मी दूर करने के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के किनारे बैठे नजर आए। वहीं, दिन के समय बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले और इस दौरान लोगों को छाते दुपट्टे के सहारे सिर व चेहरा ढके देखा गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें