फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर के एडमिन ब्लॉक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से जले एससी, कंप्यूटर केबिन, चार लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जंगल में आग के साथ अब रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। एनआईटी हमीरपुर के एडमिन ब्लॉक में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने के कारण चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग सुबह के समय ब्लॉक की प्रथम मंजिल में लगी थी और देखते ही देखते यह पूरे भवन में फैल गई। आग की लपटें देखकर एनआईटी प्रशासन ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के कारण एडमिन ब्लॉक में पांच एससी, कंप्यूटर और ऑफिस केबिन जलकर राख हो गए हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जंगलोंं की आग से जिला में गर्मी का पारा भी चढ़ गया है। जिला फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें