सुजानपुर में किया गया पहाड़ी महिला गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। पहाड़ी महिला गीत संगीत कार्यक्रम वीरवार को सुजानपुर में आयोजित किया गया। इसमें आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल विशेष रूप से शामिल हुए। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिला गीत संगीत कार्यक्रम अपने आप में एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसकी पहचान आज पूरे देश में अलग-अलग राज्य में हो रही है। पहाड़ी महिला गीत संगीत कार्यक्रम लोगों को पसंद आ रहा है। कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की यह अनूठी पहल है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ, एक से श्रेष्ठ और सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पहल का देशभर में अनुसरण किया जा रहा है। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने पहाड़ी संगीत कार्यक्रम में भाग लिया और पहाड़ी गानों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सबक मन मोह लिया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत राणा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, सुजानपुर भाजपा शहरी अध्यक्ष सुमन महाजन, मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर, महामंत्री अनिल कौशल, जगन कटोच, प्रकाश सडिय़ाल, रमन धीमान, महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर अध्यक्ष सरोज राणा, महामंत्री अंजू राणा, किरण राणा सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।