फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संशोधन, महंगाई भत्ते की बकाया देय राशि का एकमुश्त हो भुगतान : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए सरकार अतिरिक्त बजट जारी करे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की बैठक वीरवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में हुई। प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को खंड में चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों को पेंशन संशोधन व महंगाई भत्ता की बकाया देय राशि, लीब-एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्युटेशन आदि का भुगतान एकमुश्त किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि विभिन्न विभागों में पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए सरकार अतिरिक्त बजट जारी करे ताकि अरसे से लंबित पड़े बिलों का भुगतान संभव हो पाए। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, प्रेस सचिव बलवीर सिंह ठाकुर, रमेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें