हमीरपुर। जिला में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने बुधवार को पटवारी की लिखित परीक्षा दी। 242 पदों के लिए जिला भर से करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
पांच खंडों हमीरपुर, भोरंज, बड़सर, नादौन तथा सुजानपुर में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए करीब तीन दर्जन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे।
बस स्टेंड हमीरपुर पर भी सुबह के समय अभ्यर्थियों की काफी भीड़ दर्ज की गई। एसडीएम भोरंज एसके पराशर ने बताया कि भोरंज उपमंडल में दस परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। भोरंज में करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसके अलावा अन्य खंडों में भी परीक्षा का आयोजन किया गया।