फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनी ग्लूकोज की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में ग्लूकोज की कमी बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन स्थानीय स्तर पर महंगे दामों पर ग्लूकोज खरीदकर काम चला रहा है। कई बार तो मरीजों के तीमारदारों को भी ग्लूकोज स्वयं मेडिकल स्टोरों से खरीदना पड़ रहा है। इस कारण निशुल्क मिलने वाले ग्लूकोज के लिए तीमारदारों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले अधिकांश मरीजों को ग्लूकोज चढ़ता है लेकिन अस्पताल में एनएस और आरएल ग्लूकोज पूरी तरह खत्म है। डी फाइव और डीएनएस के स्टॉक की भी कमी है। डीवीडीएमएस पोर्टल पर आवेदन के बावजूद अस्पताल प्रबंधन को इसकी सप्लाई समय पर नहीं हो रही है।
स्थानीय खरीद में यह ग्लूकोज महंगा पड़ रहा है। इस कारण सरकारी खजाने को भी चपत लग रही है। उधर, अस्पताल में पहुंचे मास्क भी उचित गुणवत्ता के नहीं हैं। कई कर्मचारियों का कहना है कि ये मास्क पूर्व की तरह उचित किस्म के नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों विनोद कुमार, भंडारी राम, विशाल, नवीन का कहना है कि ग्लूकोज की कमी के कारण निजी मेडिकल स्टोरों का रुख करना पड़ रहा है। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि अस्पताल में अगर ग्लूकोज की कमी बनती है तो बाहर से खरीदकर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें