कार्डियक टेबल को बिस्तर पर रखकर आसानी से भोजन कर सकेंगे मरीज
अस्पताल प्रशासन की मांग पर तीस टेबल की खेप अस्पताल पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में मरीजों को कार्डियक टेबल की सुविधा मिल गई है। अस्पताल प्रशासन की मांग पर तीस टेबल की खेप अस्पताल में पहुंच गई है। इन टेबल को अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के बिस्तर के साथ लगाया जा रहा है। इस टेबल पर खाना रखकर मरीज आसानी से खा सकेंगे। सुजानपुर अस्पताल में कार्डियक टेबल की सुविधा की मांग मरीजों की ओर से की जा रही थी। मरीजों की मांग को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने प्रदेश सरकार को कार्डियक टेबल की मांग भेजी थी। सुजानपुर अस्पताल में करीब तीस टेबल पहुंच चुके हैं।
अब इन टेबल को अस्पताल के विभिन्न वार्ड में उपचाराधीन मरीजों के समीप लगाया जा रहा है। इन टेबल को बिस्तर पर भी रखा जा सकता है। इस टेबल पर खाने के साथ-साथ दवाइयां भी आसानी से रखी जाती हैं, जिससे मरीजों को कोई असुविधा नहीं होगी।
-सुजानपुर अस्पताल में तीस कार्डियक टेबल पहुंच गए हैं। इन्हें मरीजों के बिस्तर के साथ लगाया गया है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।-कविता महाजन, बीएमओ सुजानपुर