फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. निखिलेश ठाकुर ने बोस्टन मैराथन के लिए बनाई जगह

Sun, 09 Mar 2025 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
42.195 किलोमीटर की दौड़ को 3 घंटे 10 मिनट में पूरा कर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डीएवी महाविद्यालय चंडीगढ़ में सहायक प्र्रोफेसर और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर निखिलेश ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित 42.195 किलोमीटर की दौड़ को 3 घंटे 10 मिनट में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2026 में होने वाली विश्व प्रसिद्ध बोस्टन मैराथन के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। इस सफलता के बाद अब वे दुनिया भर से चयनित 30 हजार लोगों में शामिल होंगे, जो इंग्लैंड के बोस्टन में होने वाली इस प्रतिष्ठित दौड़ में भाग लेंगे।
विज्ञापन


निखिलेश ठाकुर, 45-49 आयु वर्ग में मैराथन के लिए क्वालीफाई करने वाले ट्राई सिटी के एकमात्र अभ्यर्थी हैं। हमीरपुर निवासी निखिलेश ठाकुर का दौड़ने का शौक केवल जुनून नहीं, बल्कि यह उनके जीवन जीने का तरीका बन चुका है। वे हर प्रतिदिन सुबह तीन बजे उठकर दो घंटे तक दौड़ते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से शिमला तक का 113 किलोमीटर का सफर मात्र 13 घंटों में पूरा किया है और चंडीगढ़ से दिल्ली तक पैदल यात्रा भी की है। निखिलेश के स्वर्गीय पिता देश राज पठानिया प्रधानाचार्य जबकि माता कुसुम पठानिया भी प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुइ हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें