फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से संबंधित कमेटियों में निजी स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित हो : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक से मिलकर रखी मांगें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत ठाकुर व जिलाध्यक्ष देवराज वर्मा की अगुवाई में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार से मिला। प्रदेश अध्यक्ष जगजीत ठाकुर ने मांग की है कि जिले में शिक्षा से संबंधित सभी कमेटियों में निजी स्कूलों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण टीमें अलग-अलग ब्लॉकों में कर रही हैं लेकिन सुजानपुर ब्लॉक की निरीक्षण टीम का रवैया निजी स्कूलों के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है। इसकी संघ आलोचना करता है। उन्होंने मांगपत्र में कहा कि उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगने से स्कूलों की ओर से फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र लेने का आवेदन जिला फायर ऑफिसर कार्यालय में किया है।
विज्ञापन

चुनाव के कारण निरीक्षण न करने के कारण देरी हुई है। फायर सेफ्टी के प्रमाणपत्र अभी तक स्कूल जमा नहीं करवा पाए हैं। जिला शिक्षा उपनिदेशक अशोक ने सभी मांगों पर गौर करने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने जिला के सभी निजी स्कूलों से आग्रह किया कि आठवीं पास कर चुके विद्यार्थियों को सभी स्कूल एलिमेंटरी फॉर्म 2 के तहत आठवीं कक्षा का पास सर्टिफिकेट तुरंत जारी करें। संघ के निवेदन पर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने की समय अवधि 30 सितंबर तक करने की मांग को उन्होंने मान लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉक्टर एसके ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल ठाकुर, पीसी वर्मा, संजीव कुमार, गौतम शर्मा, अमित ठाकुर, कुलदीप धीमान व राजन कटोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें