बड़ा (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन में बड़ा बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बन रही है।
इससे दुकानदारों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। त्योहारों के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं।
कई बार वाहनों के आमने-सामने आने से जाम लग जाता है, जिससे लोगों को बाजार से निकलने में परेशानी होती है। वहीं, दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। ऐसे में बाजार में पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की जरूरत है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुकानदारों व खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
कोट्स
इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है। दुकानदारों की शिकायत और भूमि की उपलब्धता के आधार पर कस्बे में पार्किंग का निर्माण करवा दिया जाएगा।
-निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन
बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से ग्राहकों को परेशानी होती है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से दुकान तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
-अक्षय धीमान, स्थानीय निवासी
त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बेतरतीब खड़े वाहनों से अकसर जाम लग जाता है और लोगों को बाजार से निकलने में दिक्कत होती है।
-अभिनय पठानिया, वाहन चालक
बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए उचित जगह उपलब्ध नहीं है। पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो सड़क पर वाहन खड़े करने की मजबूरी खत्म हो सकती है।
-विनय सोनी, दुकानदार
बड़ा बाजार में पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की जानी चाहिए। इससे जाम की समस्या कम होगी और दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
-कपिल शर्मा, दुकानदार
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद
बड़ा बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण लगा जाम।संवाद