फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू पंचायत के हर घर में लगेगा पपीते का पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. अरुणेश और पीएचडी स्कॉलर अंकिता शुरू कर रहे परियोजना
विज्ञापन

भाई-बहन हैं दोनों, लंबलू पंचायत के ही हैं निवासी
पहली प्राकृतिक पपीता लगाने वाली पंचायत बनाना परियोजना का मकसद
लोगों को 50 रुपये में दिया जाएगा एक पौधा

पूर्व में पंचायत प्रधान शुरू कर चुके हैं नशा मुक्ति अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू में अब हर घर पपीता योजना शुरू होगी। इसके तहत पंचायत के हर घर में एक पपीते का पौधा लगाया जाएगा। यह मुहिम डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में कार्यरत सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. अरुणेश कुमार और केरल में पीएचडी स्कॉलर (वानिकी) अंकिता की ओर से शुरू की जा रही है। डाॅ. अरुणेश कुमार और अंकिता दोनों भाई-बहन इसी पंचायत के वार्ड नंबर सात के रहने वाले हैं। इस प्रांतीय स्तर की परियोजना का मुख्य उद्देश्य लंबलू पंचायत को प्रदेश में पहली प्राकृतिक पपीता लगाने वाली पंचायत बनाना है।
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत रेड लेडी पपीते की किस्म का प्रयोग किया जा रहा है, जो छह माह के बाद फल देना शुरू कर देही है। पपीते के पौधे का रोपण जुलाई में शुरू किया जाएगा। यहां पहले पंचायत प्रधान करतार चंद नशा मुक्ति अभियान शुरु कर चुके हैं। अब पंचायत के लोग भी जागरूक होकर निजी स्तर पर कार्य शुरु कर रहे है। पपीता एक ऐसा पौधा है, जो घर के किचन गार्डन में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसे लगाने के लिए न तो अधिक जगह की आवश्यकता है और न ही अधिक मेहनत की। पपीता एक ऐसा फल है जिसके कई औषधीय फायदे भी हैं। पपीता कई बीमारियों के लिए उपचार स्वरूप भी प्रयोग किया जाता है। जैसे मुंह में छालों को ठीक करने, दांत दर्द, कंठ रोग, कमजोरी दूर करने, दस्त रोग को रोकने, बवासीर में उपयोगी, लीवर, प्लीहा से जुड़े रोगों में उपयोगी, कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद, आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक, वजन घटाने और शुगर के लक्षणों से राहत दिलाने में भी सहायक है। ऐसे में पंचायत में करीब 500 पौधे पपीते के लगाने की योजना है। एक-एक परिवार को पपीते का हाइब्रिड पौधा 50-50 रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत के सभी सात वार्डों में लोगों से फीडबैक ली जा रही है ताकि पंचायत के कितने घरों में पौधे लगाए जाएंगे, इसका एक डाटा तैयार हो सके। यह पौधे नौणी यूनिवर्सिटी से नजदीक की नर्सरियों में भेजे जाएंगे, ताकि पंचायत को आसानी से पौधे उपलब्ध हो सकें। वहीं, लंबलू पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने डाॅ. अरुणेश कुमार और पीएचडी स्काॅलर अंकिता का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे जब क्षेत्र के विकास के लिए कुछ करते हैं तो यह खुशी का विषय है। दोनों भाई-बहन की इस पहल की पंचायत में खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें