धनेटा कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग-2025 का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को केंद्रीय छात्र परिषद का सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग-2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नादौन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम बतौर मुख्यातिथि जबकि डॉ. विक्रम सिंह और प्रताप सिंह पटियाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
युगल नृत्य में पलक और प्रियंका प्रथम, पलक राणा द्वितीय और प्रियंका एवं तृतीय एकल नृत्य में कंचन प्रथम, शिखा द्वितीय और वरुण तृतीय, एकल गान में अंशिता प्रथम, महक द्वितीय और रेखा और वरुण तृतीय, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महक प्रथम, कंचन द्वितीय और मनीषा और वरुण तृतीय, मॉडलिंग में वरुण प्रथम, पलक द्वितीय और मनीषा और पलक तृतीय, समूह नृत्य में कोमल एवं सहयोगी (डोगरी नृत्य) प्रथम, पलक एवं सहयोगी द्वितीय रहे। लघु नाटिका संस्कार में युवा पीढ़ी की ओर से बुजुर्गों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार को प्रदर्शित किया गया। विशेष अतिथि प्रताप सिंह पटियाल ने कलाकारों को 2100 रुपये बतौर इनाम भेंट किए। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रो. मदन सिंह, डॉ. प्रीतम चंद, डॉ. अंजना कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।