फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सीएम सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Wed, 12 Mar 2025 01:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक समारोह में पहुंचे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले एनआईटी हेलीपैड पर सुजानपुर से कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत राणा, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, सुमन भारती ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, विधायक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। हमीरपुर कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुजानपुर के लिए रवाना हुए। वहां पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का नींव रखने के अलावा उद्घाटन भी करेंगे। 

विज्ञापन

शाम को सीएम राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें