फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ओपन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन बड़सर वॉरियर्स और थानकलां की टीम जीती

Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खेल मैदान बड़सर में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर के खेल मैदान में यूथ क्लब की ओर से शनिवार को दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें हमीरपुर और ऊना जिले की 16 टीमें भाग ले रही हैं। समाजसेवी आदर्श आनंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें टोपी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पहले मुकाबले में बड़सर वॉरियर्स ने धनेड़ को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में थानकलां ने नघियार पर जीत दर्ज की।
यूथ क्लब के प्रधान रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 11 अक्तूबर रविवार को होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये और उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये दिए जाएंगे। समापन समारोह में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे से दूर रखना है। समाजसेवी आदर्श आनंद ने आयोजन की सराहना करते हुए 5100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवीण मंडलयाल, डॉ. ओमचंद बोहरा, जगदेव ठाकुर, हैप्पी बोहरा, रमेश शर्मा, गौरव शर्मा और अदिति मंडयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें