फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीटेक और एमसीए का रहा दबदबा

Sun, 11 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में हिस्सा लेते खि
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, लंबीकूद और दौड़ के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

वॉलीबॉल के फाइनल में एमसीए की टीम ने बीटेक को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया। फुटबॉल में बीटेक ने एमबीए को पराजित किया, जबकि बास्केटबॉल में भी बीटेक की टीम का दबदबा रहा।
लंबीकूद के पुरुष वर्ग में एमसीए के विनायक प्रथम, बीटेक के बादल द्वितीय और एमसीए के तुषार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एमबीए की मनीषा ने पहला, योग विभाग की सुनंदा ने दूसरा और निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ऊंचीकूद के महिला वर्ग में योग विभाग की निकिता प्रथम, एमसीए की निलाक्षी द्वितीय और लता तृतीय रहीं। 800 मीटर पुरुष दौड़ में एमसीए के आर्यन प्रथम, बीएचएमसीटी के निखिल द्वितीय और एमसीए के शुभम तृतीय रहे।
1600 मीटर दौड़ में एमबीए के प्रवीण प्रथम, क्षितिज द्वितीय और साहिल भाटी तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में एमसीए के रितिक प्रथम और योग विभाग के अनुज द्वितीय रहे, जबकि एमसीए के आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में एमबीए की मनीषा प्रथम, बीटेक की मानसी द्वितीय और एमसीए की निलाक्षी तृतीय रहीं। 1600 मीटर दौड़ में मनीषा ने पहला, एमसीए की लता ने दूसरा और योग विभाग की निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तकनीकी विवि के खेल समन्वयक डॉ. मनीष खन्ना ने कहा कि तीन दिवसीय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर तकनीकी विवि खेल समिति की सदस्य डॉ. पल्लवी नागपाल, राहुल कौंडल सहित अन्य प्राध्यापक और स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शुभम कमल मौजूद रहे।
बॉक्स
बास्केटबाॅल में बीटेक तीसरे सेमेस्टर की टीम विजेता
खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में बीटेक तीसरे सेमेस्टर की टीम विजेता और सातवें सेमेस्टर की टीम उपविजेता रही। एमबीए और एमसीए की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। फुटबॉल में बीटेक सातवें सेमेस्टर की टीम ने पहला, एमबीए तीसरे सेमेस्टर की टीम ने दूसरा और एमसीए की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में एमसीए ब्लॉस्टर विजेता रही, जबकि बीटेक पांचवें सेमेस्टर की टीम उपविजेता और एमबीए पर्यटन रॉक स्टार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें