फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 47 टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए आए मात्र 19 आवेदन

Sun, 03 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए युवाओं का रुझान कम है। परिवहन विभाग की ओर से तीन बार आवेदन तिथि को बढ़ाया गया। इसके बाद भी 47 टेंपो ट्रैवलर रूटों पर मात्र 19 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

यह आवेदन रूटों के मुकाबले पर्याप्त नहीं हैं। टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए आवेदन तिथि 28 जुलाई तक निर्धारित थी। इससे पहले भी दो बार आवेदन तिथि को बढ़ाने के बाद भी टेंपो ट्रैवलर रूटों के लिए बहुत कम आवेदन आए थे।
जिला में 47 टेंपो ट्रैवलर रूट निर्धारित किए गए हैं। पहले इन रूटों के लिए नौ जून से 30 जून तक आवेदन मांगे गए। इस दौरान सात आवेदन प्राप्त हुए। उसके बाद पुन: आवेदन तिथि को 14 जुलाई तक बढ़ाया गया। इस समय अवधि में मात्र तीन आवेदन बढ़े। उसके बाद आवेदन तिथि को 28 जुलाई तक बढ़ाया गया। तय समय में 19 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरटीओ अंकुश शर्मा ने बताया कि 47 टेंपो ट्रैवलर रूटों पर 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें