फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चौंतरा से एक पौधा बेटी के नाम अभियान की शुरुआत

Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चौंतरा में एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते ग्रामीण। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। ग्राम पंचायत पांडवीं के तहत आने वाले चौंतरा गांव की बेटी ने अपनी शादी के शुभ अवसर पर मायका पक्ष की जमीन में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण मुहिम में नई पहल की है। यहां से एक पौधा बेटी के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत यहां पर पौधरोपण किया गया है। इस मुहिम के माध्यम से हजारों परिवारों को फलदार पौधों का वितरण किया गया है। इस बरसात भी लोगों को चीकू के पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। पांच हजार चीकू के पौधे कोलकाता से मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हरेक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें