फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार रक्तदान से तीन मरीजों की बच सकती है जान : डॉ. भारती

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रक्तदाता सम्मान समरोह के दौरान रक्तदातों को सम्मानित कर
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ब्लड बैंक विभाग ने रक्तदाता किए सम्मानित
विज्ञापन


20 वर्षों से रक्तदान करने वाले 20 संस्थाओं के सदस्यों को स्मृति चिह्न और मेडल से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ब्लड बैंक विभाग ने रविवार को रक्तदाताओं को सम्मानित किया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और मेडल से नवाजा। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि रक्तदान मानव की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान रक्तदाताओं के लिए तो 10 15 मिनट का कार्य है लेकिन जिस मरीज की जान बच जाती है उसके लिए यह जीवनकाल है। एक रक्तदान से एक साथ तीन मरीजों को बचाया जा सकता है। रक्तदान महादान कहलाता है क्योंकि रक्तदान किसी को मौत के मुंह से बचाता है तो किसी की आयु बढ़ाता है। इससे लोगों की जान तो बचती है लेकिन रक्तदान करने वालों को भी फायदा होता है।
विज्ञापन

नियमित रक्तदान करने से दिल का दौरा, स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप की बीमारियां दूर रहती हैं और मानसिक विकार भी कम होते हैं। हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है और यह उत्सव दो सप्ताह तक चलता है। इसका उद्देश्य लोगों में ब्लड डोनेशन के लिए जागरूक करना और उत्साहित करना होता है। इस दौरान लगातार 20 वर्षों से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इसमें पंकज, अक्षय, प्रवीण, अशु मेहरा, अक्षित जैन, हरसिल सहित विभिन्न 20 संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें