हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिगों में से एक का पता चल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बिहार निवासी 13 वर्षीय किशोर को उसके पैतृक घर से ढूंढ लिया गया है। उसके मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, किशोर अपने क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ परिजनों को बिना बताए ट्रेन से बिहार चला गया था। वहीं, दूसरे लापता नाबालिग का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वह नेपाली मूल का बताया जा रहा है।
दोनों बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद